Hello Friends! Welcome to My Blog Solution Theoretical, This blog is for you, and I want to give complete mathematics and Other solution, I will glad to giving best solution.

Saturday 19 August 2017

Top 5 Question Related Trigonometry (Measurement of Angle)


  1.     समदशभुज के अतः कोण का माप अंश, ग्रेड तथा रेडियन में ज्ञात किजिए

Solve             note- n भुजाओ वाले समबहुभुज का अन्तः कोण=(2n-4)*90/n  होता है
चूकि इस सवाल में दस भुजाएँ है  अतः n=10 रखने पर
अतः समदशभुज के अतः कोण=(2*10-4)*90/10 =144 होगा

अतः समदशभुज के प्रत्येक अतः कोण 144 अंश होगा
अब अंश को ग्रेड में बदलने के लिए हम D/90=G/100 सूत्र का प्रयोग करेंगे अर्थात् D=144 रखकर हम G का मान निकालना है
144/90=G/100 को हल करने पर
G=144*100/90,                 G=160 Grade
उसके बाद हमे अंश के मान को ही रेडियन में बदलना है इसके लिए हम D/90=2R/ π सूत्र का प्रयोग करेंगे
D=144 रखने पर 144/90=2R/ π    Than  R=144 π/180
R=8 π/10 रेडियन

2. एक त्रिभुज के कोण क्रमशः 2x/3 grade, 3x/2 Degree, πx/75 radian है। त्रिभुज के सभी कोणो को अंश में ज्ञात किजिए ?
Solve

Grade को अंश में बदलने के लिए हम D/90=G/100 सूत्र का प्रयोग करेंगे
D/90=2x/300      D=180x/300                  D=3x/5 अंश
उसके बाद हमे रेडियन के मान को ही अंश में बदलना है इसके लिए हम D/90=2R/ π सूत्र का प्रयोग करेंगे
D/90=2* πx/75π                      D=180x/75   D=12x/5 अंश
अतः त्रिभुज के तीनो कोणो को हमने अंश में बदला है।
चूकी त्रिभुज के तीनो अन्तः कोणो का योगफल 180 अंश होता है अतः
  3x/2+3x/5+12x/5 =180
3x/2+15x/5=180                  3x/2+3x=180                       3x/2+6x/2=180
9x/2=180    x=40 अंश
अतः त्रिभुज का प्रथम कोण=3*40/2=60 degree
त्रिभुज का दूसरा कोण=3*40/5=24 degree
त्रिभुज का तिसरा कोण=12*40/5=96 degree
3. 40 cm व्यास वाले एक वृत्त की जीवा की लम्बाई 20cm है जीवा के संगत लघु चाप की लम्बाई ज्ञात किजिए

Solve           वृत्त के व्यास की लम्बाई=40cm  इसलिए त्रिज्या=व्यास/2=40/2=20cm
जीवा की लम्बाई =20cm

वृत्त के चित्र में त्रिभुज OAB के तीनो side आपस में बराबर है
OA=AB=BO=20cm इसलिए कोण AOB=60 degree
इस सवाल में हमें चाप AMB की लम्बाई ज्ञात करनी है अतः चाप AMB के द्वारा केन्द्र पर बना कोण 60 अंश है
हम जानते है की θ(केन्द्र पर बना कोण रेडियन में)=चाप की लम्बाई/वृत्त की त्रिज्या
चूकि केन्द्र पर बना कोण अंश में है अंश को रेडियन में बदलने  के लिए  π /180 का गुणा किया जाता है।
60 π /180=AMB की लम्बाई/वृत्त की त्रिज्या
π/3= AMB की लम्बाई/20       AMB की लम्बाई=20 π/3

Π का मान 22/7 रखने पर
AMB की लम्बाई=20 *22/3*7
AMB की लम्बाई  =440/21
AMB की लम्बाई=            20.95cm

4. दो वृत्तो के समान लम्बाई वाले चाप अपने केन्द्रो पर क्रमशः 65o तथा 110o के कोण बनाते है। वृत्तो की त्रिज्याओ का अनुपात ज्ञात किजिए
Solve
माना प्रथम वृत्त की त्रिज्या r1 चाप की लम्बाई a1 तथा केन्द्र पर बना कोण 65o अर्थात् (65* π /180) radian है।
तब (65* π /180)= a1/ r1         तथा
द्वितीय वृत्त की त्रिज्या r2 चाप की लम्बाई a2 तथा केन्द्र पर बना कोण 110o अर्थात् (110* π /180) radian है।
तब (110* π /180)= a2/ r2

चूकि a1= a2
r1= a1/(65* π /180)…………….(1)
r2= a2/(110* π /180)………….(2)
दोनो समीकरण का अनुपात करने पर 
r1/ r2=110/65         22/13
r1: r2=22:13

5. एक घड़ी में मिनट की सुई 1.5 सेमी लम्बी है। ज्ञात किजिए इसकी नोंक 40 मिनट में कितनी दूर जा सकती है ?
60 मिनट में सुई द्वारा केन्द्र पर बनाया गया कोण=360 अंश
इसलिए 40 मिनट में सुई द्वारा केन्द्र पर बनाया गया कोण=360*40/60=240 अंश
240 अंश=(240* π /180) radian               4π/3 radian
इसलिए घड़ी के मिनट वाली सुई द्वारा 40 मिनट में चली गयी दूरी=4π/3*1.5=44/7 cm

क्योकि    चाप=कोण(रेडियन में)*त्रिज्या

No comments:

Post a Comment

क्या आप जानते है कि Master Card, Rupay Card और Visa card में अन्तर क्या है

क्या आप जानते है की Master Card, Rupay Card और  Visa card  में अन्तर क्या है दोस्तों क्या आप जानते है की Master Card, Rupay Card औ...