Hello Friends! Welcome to My Blog Solution Theoretical, This blog is for you, and I want to give complete mathematics and Other solution, I will glad to giving best solution.

Saturday 2 December 2017

साधारण ब्याज (Simple Interest) से संम्बन्धित किसी भी सवाल को अब हल करें बड़ी आसानी से-

दोस्तो इस प्रकार के सवाल ज्यादातर SSC CGL, POLYTECHNIC, IRET, BANK CLERK, BANK PO और  OTHER ONE DAY EXAME में पूछे जाते है  यदि आप साधारण ब्याज (Simple Interest) के नियम को जानते रहेगें तो आप बड़ी आसानी से इस प्रकार के सवाल हल कर सकते हैं।


साधारण ब्याज के Simple Trick-
ब्याज (Interest)-
ब्याज एक ऐसा धन होता है  जब कोई व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति या बैंक सें पैसा लेता है तो उस धन के उपयोग करनें पर उस प्राप्त धन के अतरिक्त धन व्यक्ति दुसरे व्यक्ति अथवा बैंक को देता है  यही अतरिक्त धन ही ब्याज कहलाता है।
किसी भी धन का ब्याज निकालने के लिए निम्नलिखित topic समझना बहुत जरूरी होता है।
जैसे- लिया गया धन कितना है कितने समय के लिए लिया गया है और देने वाले का ब्याज दर क्या है।
चलिए सबसे पहले इन्हीं topic पर चर्चा कर लेते है।
तो ब्याज का जो सूत्र निम्नलिखित होता है।

साधारण ब्याज=(मूलधन x दर x समय)/100

उपरोक्त सूत्र में एक-एक के बारे में जानेंगे।

मूलधन (Principal)- मूलधन वह धन होता है जो किसी व्यक्ति को उधार या उसे कर्ज के रुप में दिया गया होता है।
दर (Rate)- जिस हिसाब से दिये गये धन पर ब्याज मिलता है उसे ब्याज की दर कहते है ब्याज की दर कर्ज देने वाला ही Fix करता है।
समय (Time)- ब्यक्ति जितने दिन या महिने या साल के लिए धन उधार देता है उसे ब्याज का समय कहा जाता है।
साधारण ब्याज (Simple Interest)- एक ऐसा ब्याज जो कि केवल मूलधन पर एक ही दर से एक निश्चित समय के लगाया जाय, उसे साधारण ब्याज कहते हैं। 
मिश्रधन (Amount)यदि मूलधन और ब्याज को जोड़ दिया जाय तो प्राप्त धन मिश्रधन कहलाता है।

 साधारण ब्याज से सम्बन्धित कुछ सूत्र (Some Formula Related to Simple Interest)

सूत्र-1.       साधारण ब्याज=(मूलधन x दर x समय)/100
सूत्र-2.         मूलधन=(साधारण ब्याज x 100)/(दर x समय)
सूत्र-3.         दर=(साधारण ब्याज x 100)/(मूलधन x समय)
सूत्र-4.         समय=(साधारण ब्याज x 100)/(दर x मूलधन)
सूत्र-5.         मिश्रधन=(मूलधन+ब्याज)
साधारण ब्याज के कुछ Basic Question और Short Tricks-

Trick 1. यदि किसी मूलधन का साधारण ब्याज उस धन का x/y भाग हो और समय में वर्षों की संख्या वार्षिक ब्याज की दर की संख्या के Equal हो , तो वर्षों की संख्या या वार्षिक ब्याज की दर =[(x/y)]*10

Example- किसी धन का साधारण ब्याज उस धन का 9/25 भाग हो और वर्षों की संख्या वार्षिक ब्याज की दर की संख्या के बराबर है तो वार्षिक ब्याज कि दर ज्ञात किजिए ?

हल- उपरोक्त Example के सवाल के अनुसार वार्षिक ब्याज की दर =[(9/25)]*10%       
=[(3/5)*10)%
=6% उत्तर
Example-  कोई Simple Interest किसी मूलधन पर 19/2 साल के लिए 10% वार्षिक दर पर , किसी दूसरे Simple Interest जो 29/2 साल पर 8% वार्षिक दर से 60 कम है तो मूलधन ज्ञात करो ?
हल- माना मूलधन=P है
और t1=19/2 साल तथा r1=10%
इसी प्रकार t2=29/2 साल तथा r2=8%
दिये गये Condition के अनुसार- पहला Simple Interest , दूसरे simple Interest से 60 कम है अतः बराबर करने के लिए पहले Simple Interest में 60 को जोड़ना होगा
अतः First Simple interest + 60=Second Simple Interest;
(P x 19/2 x 10)/100 +60=(P x 29/2 x 8)/100
पक्षान्तर करने पर
(P x 29/2 x 8)/100-(P x 19/2 x 10)/100=60
(116P-95P)/100=60
21P=60 x 100
P=285.71429  उत्तर
Trick 2. यदि कोई धन साधारण ब्‍याज पर  t वर्षों में अपनी की  n गुनी हो जाती है तो ब्याज की वार्षिक दर (rate)=[(n-1) x 100/t]%
Example- यदि कोई धन साधारण ब्‍याज पर 15 वर्षों में अपनी की  4 गुनी हो जाती है तो ब्याज की वार्षिक दर क्या होगी ?
हल- उपरोक्त ट्रीक 2 के अनुसार दर=[(n-1) x 100/t]%
हमारे सवाल में समय(t)=15 वर्ष और n=4 दिया है।
दर=[(4-1) x 100/15]%
दर=[3 x 100/15]%
दर=20%   उत्तर
Trick 3. यदि कोई धन साधारण ब्‍याज पर  r% की दर से अपनी की  n गुनी हो जाती है तो समय(t)=[(n-1) x 100/r] वर्ष
Example-यदि कोई धन साधारण ब्‍याज पर  20% की दर से अपनी की 5 गुनी हो जाती है तो वार्षिक समय को ज्ञात किजिए ?
हल- इस प्रकार के सवाल को उपरोक्त trick 3 के अनुसार लगायेंगे
तो समय (t)= [(n-1) x 100/r] वर्ष
दिया है- n=5 तथा r=20%
समय (t)= [(5-1) x 100/20] वर्ष
समय (t)= [4 x 100/20] वर्ष
समय (t)= 20वर्ष   उत्तर
Trick 4. यदि कोई धन एक निश्चित समय में r1% की दर से अपनी n1 गुनी  तथा r2% की दर से n2 गुनी हो जाती है तो r2=[(n2-1) x r1/(n1-1)]%
Example- कोई धन एक निश्चित समय में 15% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 9/2 गुनी हो जाती है तो कितने प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से उतने ही समय में खुद अपनी की 7/2 गुनी हो जायेगी ?
हल- दोस्तो इस सवाल में r2  का मान प्राप्त करने के लिए कहा है तो
उपरोक्त ट्रिक के अनुसार r2=[(n2-1) x r1/(n1-1)]%
जहाँ r1=15%        n1=9/2       n2=7/2       r2=?
r2=[(n2-1) x r1/(n1-1)]%
r2=[((7/2)-1) x 15/((9/2)-1)]%
r2=[(5/2) x 15/(7/2)]%
r2=[(15 x 5)/7]%
r2=10.71%   उत्तर
trick 5. यदि कोई धन एक निश्चित साधारण ब्याज की दर से t1 समय में अपने का n1 गुना  तथा t2 समय में अपने का n2 गुना हो जाता है तो
t2=[(n2-1) x t1/(n1-1)] वर्ष
Example- यदि कोई धन एक निश्चित साधारण ब्याज की दर से 6 वर्ष में अपने का 4  गुना  तो कितने समय में वह 8 गुना हो जायेगा ?
हल-
दिया गया है-  t1=6 वर्ष         n1=4  तथा n2=8           t2=?
उपरोक्त trick 5 से-
t2=[(n2-1) x t1/(n1-1)] वर्ष
t2=[(8-1) x 6/(4-1)] वर्ष
हल करने पर-
t2=[7x 6/3] वर्ष
t2=14वर्ष   उत्तर

trick 6. किसी मूलधन P का एक निश्चित Simple interest की दर t वर्ष में मिश्रधन A1 हो जाता है, यदि ब्याज की दर r% अधिक हो जाए तो नया
मिश्रधन A2 =[A1 + {(P x r x t )/100}]
Example- एक निश्चित साधारण ब्याज की दर पर 3600 रु का 4 वर्ष का मिश्रधन 5036 रु हो जाता है यदि ब्याज की दर 6%  अधिक होती तो उस समय मिश्रधन कितना होता ?
हल.  A1 =5036    P=3600      r=6%           t=4    A2=?
उपरोक्त सूत्र के अनुसार- A2 =[A1 + {(P x r x t )/100}]
A2 =[5036 + {(3600 4 )/100}]
A2=5036+36 x 24
A2=5036+864               A2=5900 उत्तर
Trick 7. किसी धन पर क्रमशः  t1 , t2 , t3 समय के लिए साधारण ब्याज कि दर क्रमशः r1 , r2 , r3 आदि हो , तो-  
  1.         साधारण ब्याज (I)=P  x {(r1t1 + r2t2 + r3t3 +……) / 100}
  2.      मूलधन (P) = {(I x 100) /( r1t1 + r2t2 + r3t3 +……)}
  3.      मिश्रधन (A) = P x [1+{{ r1t1 + r2t2 + r3t3 +……) /100}]

Example. मूलधन रु 4500 पर पहले 2वर्षो के लिए ब्याज की दर 5% वार्षिक , अगले 4 वर्षो के लिए 7%  वार्षिक तथा अगले वर्षो के लिए 9%  वार्षिक है उस धन पर 8 वर्ष बाद कुल कितना ब्याज मिलेगा ?
हल- दिया है  P=4500       t1=2 वर्ष               r1=5%
t2=4 वर्ष          r2=7%         t3=8 वर्ष               r3=9%                   I=?
साधारण ब्याज (I)=P  x {(r1t1 + r2t2 + r3t3 +……) / 100}
साधारण ब्याज (I)=4500  x {(2 x 5 + 4 x 7 + 8 x 9) / 100}
साधारण ब्याज (I)=45 x (10  + 28 + 72)
साधारण ब्याज (I)=45 x 110
साधारण ब्याज (I)=4950   उत्तर

Trick 8. यदि कोई धन साधारण ब्याज की दर से t1  वर्ष बाद A1 तथा t2 वर्ष बाद A2 हो जाता है तो मूलधन P =[A1-{t1/(t2-t1)} x (A2-A1)] होगा ?
Example- कोई धन साधारण ब्याज की दर से 3 वर्ष में 2000 रु और 5 वर्ष में 2500 रु हो जाता है तो मूलधन ज्ञात किजिए
हल- दिया गया है         t1=3 वर्ष     t2=5 वर्ष     A1=2000 रु          A2=2500 रु          और  P=?
P =[A1-{t1/(t2-t1)} x (A2-A1)]
P =[2000-{3/(5-3)} x (2500-2000)]
P=[2000-(3/2) x 500]
P=[2000-750]
P=1250 रु   उत्तर
Trick 9- यदि साधारण ब्याज का अन्तर (Difference)  I रु हो, तो  मूलधन
  1.          P=[ (I x 100)/t(r1-r2)]
  2.        P=[ (I x 100)/r(t1-t2)]

Example- यदि किसी धन को 5 वर्ष के लिए एक विशेष दर उधार दिया गया, और ब्याज की 3%  अधिक होती है तो 150 रु अधिक ब्याज प्राप्त होता है , तो मूलध ज्ञात किजिए
हल- दिया गया है   t=5 वर्ष      (r1-r2)=3% और ब्याज का अन्तर I =150 रु  और P=?
P=[ (I x 100)/t(r1-r2)]
P=[ (150 x 100)/5 x 3]
P=1000 रु   उत्तर
Trick 10.  यदि  t वर्ष बाद देय   M रु को बराबर वार्षिक किश्तो में r%  वार्षिक साधारण ब्याज की दर से चूकाना हो,
तो प्रत्येक किश्त N =[(M x 100)/100 x t+{(t-1)+(t-2)+…..+(t-t)} x r] रु

Example- 5 वर्ष बाद देय 2200 रु 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से वार्षिक किश्तो में चुकता किया जाना है वार्षिक किश्त कितने रु की होगी ?
हल-  दिया गया है M=2200, t=5 वर्ष और r=5%
N =[(M x 100)/100 x t+{(t-1)+(t-2)+…..+(t-t)}x r] रु
उपरोक्त नियम के अनुसार-
N =[(2200 x 100)/100 x 5+{(5-1)+(5-2)+ (5-3)+ (5-4)+(5-5) } x 5] रु
N =[(2200 x 100)/500+{4+3+2+1} x 5] रु
N =[(2200 x 100)/500+10x 5] रु
N =[(2200 x 100)/500+50] रु
N =[(2200 x 100)/550] रु
N =400 रु   उत्तर
Trick11. यदि मूलधन प्रतिशत में =100%
और साधारण ब्याज प्रतिशत में =(r x t)%
मिश्रधन प्रतिशत में =100% + (r x t)%
Example-कितने समय में कोई धन 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से अपने से 60% अधिक हो जायेगा ?
हल-     6 x t%=60%
5 x t=60
t=60/512वर्ष   उत्तर

59 comments:

  1. 6000kabyaz1000hai to pratisat kya hoga

    ReplyDelete
  2. 1200 का 4% के हिसाब कितने दिन में राशि दुगुना हो जायेगा

    ReplyDelete
  3. 30720 रुपये के धन का 3वर्ष का साधारण व चक्रवर्ती ब्याज का अंतर1500 रुपये है तो दर पृतिशत क्या होगा

    ReplyDelete
  4. Replies
    1. कोई मूलधन 4 वर्षों में ₹300 हो जाता है यदि अंदर एक परसेंट बढ़ा दे तो मूलधन ₹310 हो जाता है मूलधन तथा दर ज्ञात कीजिए

      Delete
  5. Kisi muldhan Ka byaj 15 varsh Mein Uske mishradhan ka 3 Water 5 ho jata hai to pyaj Ka Dar nikale ka soul

    ReplyDelete
    Replies
    1. Man lo muldhan=100₹
      Time=15years
      Byah=100×15×r/100
      15r
      15r=(100+15r)3/5
      75r-45r=300
      R=300/30=10

      Delete
  6. Koi amount 20 years me 3 times ho jata h to uski rate kitni hogi???

    ReplyDelete
  7. Misrdhan 2240....byaj 4% time 3year muldhan ? Kya hoga

    ReplyDelete
  8. अर्धवार्षिक रूप से चक्रवत्ति व्याज से 80000 रुपयों के 2 बर्ष बाद 20% बार्षिक दर से कितने रुपये हो जाएंगे

    ReplyDelete
  9. 2189 को तीन भागों में इस प्रकार बांटा गया कि इनके क्रमशः 1 वर्ष 2 वर्ष तथा 3 वर्ष के मिश्रधन बराबर होते है अगर साधारण ब्याज की दर 4% हो तो तीनों भाग ज्ञात करो।

    ReplyDelete
  10. एक आदमी ने साधारण ब्याज पर बैंक से ₹7000 कर्जा लिया 3 वर्ष बाद उसने बैंक को ₹3000 लौटा दिया वह पांच वे वर्ष के अंत में₹5450 देकर लोन चुकता कर दिया साधारण ब्याज की दर ज्ञात करो

    ReplyDelete
  11. समिता ने 6% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर कोई ऋण लिया. यह दर प्रति वर्ष 1.5% वार्षिक दर से बढती है| तीन वर्ष की समाप्ति पर वह रु 8190 ब्याज के रूप में देती है| यह ऋण-राशी कितनी है ?

    ReplyDelete
  12. कोई धनराशि 5 साल में 3-1/2 की दर से 7000 हो जाती है तो धनराशि ज्ञात करें?

    ReplyDelete
  13. यदि एक निश्चित धनराशि पर ब्याज व वास्तविक छूट क्रमशः 50 और ₹45 है तो वह धनराशि ज्ञात कीजिए?

    ReplyDelete
  14. 25000rs ka 100 din ka vyaj 5000 rs hai too vyaj ki dar kya hai?

    ReplyDelete
  15. 15000 rupay ka 2% kisi dar se 2sal 6 mahina ka byaj kitna hoga

    ReplyDelete
  16. 30,000 par 5% ki dar se 1 mah ka sadaran byaj Kya hoga

    ReplyDelete
  17. Koi person agar rs. 40 har month bank me zama krta h to 8% simple interest k rate use 5 saal baad kitni raashi prapt hogi?

    ReplyDelete
  18. Koi person agar rs. 40 har month bank me zama krta h to 8% simple interest k rate use 5 saal baad kitni raashi prapt hogi?

    ReplyDelete
  19. A sum of money at simple interest rate in 3 years₹ 4,200 and increased to 76,000 in 6 years. InterestWhat is the rate of

    ReplyDelete
  20. Ek aadmi har mahine 40 rupee.banke Mai jma kerta hai simple interest ki rate8% per 5 years Baad usko Kitna rashi milegi

    ReplyDelete
  21. 6%ki dar se 4 year ka sadharan vyag mooldhan ka 1/2 he to mooldhan kya hoga

    ReplyDelete
  22. कितने समय में 5.25% वार्षिक ब्याज की दर से कोई धन दो गुना हो जाएगा?

    ReplyDelete
  23. Aanchal Ne 500 rupaye 3% ki dhar se tatha 600 rupaye 9/2% Sadharan byaaj ki Dar se Izzat padhar liye ki vah ise tab tak Laut Aaegi Jab Tak Kulbir Aaj 252 rupaye ho jaega To kitne Samay pakshat Hua Hai is dhanrashi ko Laut Aaegi

    ReplyDelete
  24. एक व्यक्ति ने 13% वार्षिक ब्याज की दर से ₹7000 23 मार्च 2004 को उधार लिए 4 जून 2004 को उसने ब्याज सहित वापस कर दिया उसने कितना धन वापस किया?

    ReplyDelete
  25. यदि कोई धनराशि किसी निश्चित समयावधि में 12% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 32500₹ हो जाती है तथा 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 30000₹ हो जाती है , तो वह धनराशि तथा निश्चित समहावधि ज्ञात करो।

    ReplyDelete
  26. एक ही दर से किसी धन का 4 वर्षों का साधारण मिश्रधन 620 रु तथा 6 वर्षों का साधारण मिश्रधन 680 रु० है, तो ब्याज की दर क्या होगी?

    ReplyDelete
  27. 4000 की दो भागों में साधारण ब्याज पर उधार दिया गया, यदि एक भाग पर व्याज की दर 8% वार्षिक हो तथा दूसरे भाग पर यह दर 10% वार्षिक हो तथा कुल चार्षिक व्याज र 352 मिले, तो 8% वार्षिक दर पर कितना धन दिया गया ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. 352 रू 4000 का कितना प्रतिशत
      352/4000 = 8.3%
      अब एलिगेशन लगा देते हैं

      8% 10%

      8.3%

      1.7% 0.3%

      17:3

      4000/20*17 = 3400 रू

      Delete
  28. 10 प्रतिशत वार्षिक व्याज की दर से 5 वर्षों का साधरण वाजः का अन्तर 150 है तो मूलधन क्या होगा

    ReplyDelete
  29. nice information for math student
    www.sbntv.in

    ReplyDelete
  30. 58865 muldhan
    30.62% yearly
    1 month ka byaj kinta hoga

    ReplyDelete
  31. 2 वर्षों में 1350 रुपए पर प्राप्त बयाज 1250 रुपए पर दो वर्षों में प्राप्त ब्याज से 20 रुपए अधिक है दर क्या होगा?

    ReplyDelete
  32. Koi dhanrashi 5% varsik sadharan byaj T samay me 350 ho jata h or agr 3% ki dar se 250 hota h to T ka man kitna hoga

    ReplyDelete
  33. कितने मूलधन के 5% वार्षिक ब्याज दर पर 3 महीने के लिए जमा करने पर मिक्षधन 2025 रूपये हो जायेगा समाधान

    ReplyDelete
  34. किसी धन पर 4 वर्ष के लिए लगा साधारण ब्याज मूलधन से 4400 ₹ कम है यदि दर 6 सही 2\3 हो तो मूलधन क्या होगा ?

    ReplyDelete

क्या आप जानते है कि Master Card, Rupay Card और Visa card में अन्तर क्या है

क्या आप जानते है की Master Card, Rupay Card और  Visa card  में अन्तर क्या है दोस्तों क्या आप जानते है की Master Card, Rupay Card औ...